नो पार्किग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर लगाया गया जुर्माना

साकची व बिष्टुपुर में एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में चलाया गया जांच अभियान

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान साकची गोलचक्कर, बिस्टुपुर में गोपाल मैदान के समीप तथा बिष्टुपुर मेन रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। जिसमें दो पहिया, चार पहिया, ऑटो शामिल हैं ।

SDM VISIT BISTUPUR

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है, सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त किए जाने की आवश्यकता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

उन्होने शहरवासियों से भी अपील किया कि जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक की जिम्मेदारी निभायें, नो पार्किग में वाहन नहीं लगायें अन्यथा जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

जांच अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

    जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

    Spread the love

    Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

    जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time