ठंड बढ़ने के साथ ही सभी प्रखंड व नगर निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव जलाने का निर्देश

फुटपाथ में आश्रय लेने वाले बेघर और लाचार लोगों को आश्रय गृह में दिया जा रहा शरण

Jamshedpur : उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी प्रखंड व नगर निकायों के प्रमुख चौक चौराहों में अलाव जलाने का निर्देश दिया। ताकि राहगीरों का ठंड से बचाव हो सके। उन्होंने फुटपाथ में सोने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कम्बल वितरण करने के लिए भी कहा। दूसरी उपायुक्त के निर्देश के बाद प्रखंड एवं नगर निकाय के चौक चौराहों में अलाव जलाने के साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले एवं बेघर लोगों को शिफ्ट कर उन्हें आश्रय गृहों में भेजा जा रहा है।

जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकले

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम के समय के बाद घरों से बाहर नहीं निकलें। तापमान में गिरावट के कारण लगातार ठंड बढ़ रहा है ऐसे में जरूरी है कि घरों से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहन कर निकलें जिससे पूरी तरह बचाव हो सके व जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो। वहीं बेघर लोगों को आश्रय गृह में शरण लेने की अपील है ताकि ठंड से आप सभी सुरक्षित रह सकें।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

    जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

    Spread the love

    Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

    बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time