Patamada : कमलपुर में दो बाइक की सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, MGM अस्पताल रेफर

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह में ऐसार
पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुलतल चौक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घायलों में एक बाइक पर सवार पटमदा थाना क्षेत्र के महुलबना केंदडीह निवासी 35 वर्षीय विष्णु महतो (पिता-सागर महतो) और चौंरा गांव निवासी 26 वर्षीय पंचानन सिंह (पिता- नीलकंठ सिंह) शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 26 वर्षीय गोपाल दास महंत (पिता- दुलाल महंत) पश्चिम बंगाल के बांदोवन थाना क्षेत्र के सुपुडीह गांव के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल दास महंत अपनी बाइक से काटिन से अपने घर लौट रहे थे, जबकि विष्णु महतो और पंचानन सिंह दूसरी बाइक से काटिन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऐसार पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल विष्णु महतो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है, जबकि गोपाल दास महंत को बेहतर उपचार के लिए बांकुड़ा ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करने घुसा जुगसलाई का युवक 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल के साथ धराया, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

Spread the love

Related Posts

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *