Ramgarh: जिले के टॉप 10 में 7 छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय की, मिला सम्मान

रामगढ़: रामगढ़ जिले में शुक्रवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरा रहा, जब उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पतरातू की छात्राओं को उनके झारखंड अधिविध परिषद की 12वीं आर्ट्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने जानकारी दी कि जिले के टॉप 10 छात्रों में 7 छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय, पतरातू की हैं। इस उपलब्धि को सराहते हुए उपायुक्त ने सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार प्रदान किए। साथ ही उन्होंने छात्राओं से उनके करियर को लेकर बातचीत की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खुशबू बनीं जिले की टॉपर, सायना, पैरो और रौनक ने भी किया नाम रोशन
इस परीक्षा में खुशबू कुमारी ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया।
सायना परवीन ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
पैरो कुमारी और रौनक जहां ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।
मालती कुमारी ने 86.5 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान,
जबकि बिमला कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया।

बिरहोर जनजाति से आने वाली सुनीता बिरहोर ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। उपायुक्त ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय की शिक्षिकाएं पुष्पा कुमारी और नीतू कुमारी को भी उनके समर्पण और योगदान के लिए उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं को भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: स्कूलों से शुरू होगा नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 9 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

Spread the love

Jamshedpur : JTET परीक्षा ना होने पर सदन में घिरी सरकार, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर 31 मार्च तक परीक्षा कैसे संभव ?

झारखंड हाई कोर्ट में सरकार ने शपथ पत्र देकर 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का दिया है आश्वासन जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के अल्पसूचित प्रश्नकाल में जमशेदपुर पूर्वी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *