Ramgarh: स्कूलों से शुरू होगा नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 9 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

रामगढ़: रामगढ़ जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर शुक्रवार को सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रहरी क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए मादक पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी नीलम मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीपीओ नलिनी रंजन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि कुमारी नीलम ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा वर्ग नशे की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है, जो समाज और देश दोनों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रयास कर जागरूकता फैलानी होगी ताकि युवा नशे के जाल से बच सकें।

एडीपीओ नलिनी रंजन ने घोषणा की कि 9 जून से 1 जुलाई तक सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें “नशे को ना, ज़िंदगी को हाँ” कहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शिक्षक उमेश प्रसाद साहू, विकास प्रजापति और सोनी ओहदार ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार से शिक्षक और प्रहरी क्लब के सदस्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: सरकारी जमीन को मिलेगा कब्जे से छुटकारा, संपूर्ण क्षेत्र में चलेगा सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time