jamshedpur : दीपक कुमार बने प्रोकेम स्लैम फिनिशर, 10 किलोमीटर मैराथन 59 मिनट 11 सेकेंड में किया पूरा

जमशेदपुर : शहर के दीपक कुमार बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k मैराथन में हिस्सा लेकर प्रोकेम स्लैम फिनिशर मैराथन धावक बनने का गौरव हासिल किये। दीपक कुमार इससे पूर्व नई दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कोलकाता में आयोजित टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर तथा मुंबई में आयोजित 42 किलोमीटर की दौड़ पूरा कर चुके हैं।

पुरस्कार ग्रहण करते दीपक कुमार

इस बार उन्होंने बैंगलुरू में 10 किलोमीटर मैराथन 59 मिनट 11 सेकेंड में पूरा किये। ओवर ऑल 15850 धावकों में श्री कुमार ने 5447 रैंक हासिल किया। जबकि पुरुष वर्ग में कुल 12970 धावकों में 5150 रैंक प्राप्त किये। वहीं एज कैटगरी में कुल 853 धावकों में 304 वां रैंक प्राप्त किये। इस प्रकार श्री कुमार प्रतिष्ठित प्रोकेम स्लैम फिनिशर बनने का भी गौरव हासिल किये। उनकी इस उपलब्धि पर प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : योग गुरु अंशु को वियतनाम से आमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time