Jamshedpur : NEET (UG)-2026 परीक्षा 3 मई को, 4231 परीक्षार्थी होंगे शामिल, उपायुक्त ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की 

जमशेदपुर :  सोमवार को जिला सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंपर्क, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

इस दौरान बताया गया कि जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4231 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षार्थियों को 11:00 बजे से 01:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  जिन शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी, द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन्स,  राजकीय आदिवासी हाई स्कूल सीतारामडेरा एवं एलबीएसएम कॉलेज गोलमुरी शामिल है।

उपायुक्त ने  बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ क्राउड मैनेजमेंट, शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुगम यातायात हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी फ्रिस्किंग की जाएगी तथा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एनटीए के गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा संचालन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु इनविजिलेटर के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही प्रतिनियुक्ति की जाए। साथ ही, परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जाएगा। विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया ।

बैठक में सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआईओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी ट्रैफिक, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : दीपक कुमार बने प्रोकेम स्लैम फिनिशर, 10 किलोमीटर मैराथन 59 मिनट 11 सेकेंड में किया पूरा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time