Bahragora : जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर बरसे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. दिनेश षाड़ंगी, उड़िया प्रश्न पत्र में त्रुटि को बताया भाषाई अपमान

बहरागोड़ा : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) में उड़िया भाषा के प्रश्न पत्र में आई गंभीर खामियों को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रश्न पत्र के अपठनीय होने पर गहरा रोष प्रकट किया और इसे राज्य के उड़िया भाषी अल्पसंख्यकों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करार दिया। डॉ. षाड़ंगी ने तल्ख अंदाज में कहा कि न केवल उड़िया बल्कि नागपुरी भाषा के प्रश्न पत्र में भी विसंगतियां पाई गई हैं, जो सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को बदनाम करने की एक विभागीय साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल चिन्हित कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। साथ ही, परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने वर्तमान परीक्षा को अविलंब रद्द कर, सभी भाषाई त्रुटियों को दूर करते हुए दोबारा पारदर्शी परीक्षा आयोजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora बहरागोड़ा में ‘ऑपरेशन दलमा’ के तहत चेक नाके पर वन विभाग का पहरा, शिकारियों की रही ‘नो एंट्री’ 

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time