जादूगोड़ा: बागबेड़ा में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय हापकिडो चैंपियनशिप में द्रोणाचार्य हापकिडो एकेडमी जादूगोड़ा के खिलाड़ियों न उम्दा प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर 9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किया.
पुरुस्कार पाकर बच्चों चेहरे खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्म रक्षा की कला हैपकिडो को वर्तमान युग के लिए जरूरी बताया।
पदक विजेताओं की सूची
स्वर्ण पदक : पूनम सोरेन, ओलिवा सेन, अर्णव सिंह, विदिशा गुसाईं, पूनम मुंडा, रोहन खंडवाल, युवराज सिंह, रेयांश कुमार व आरवी। रजत पदक : तानिया गुप्ता, प्रज्ञा झा, शशांक नंबूदरी और सिद्दार्थ मंडल। कांस्य पदक : मोनालिसा और सुभोदीप पाल।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में सेचेन करुणा क्लिनिक पर विधायक का छापा, भारी अनियमितताओं का खुलासा, क्लीनिक से नदारद रहे चिकित्सक
There is no ads to display, Please add some


















































