Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरू परिसर सहित वाहिनी के एफ/26 जम्बाईबुरु, ई/26 थलकोबाद, जी/26 झिरझिरिबुरु तथा गुण्डीजोरा क्षेत्र के आसपास व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज को प्रकृति, वृक्षों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान फलदार पौधे, छायादार पौधे तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले विभिन्न हर्बल पौधों का रोपण किया गया। जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण पर मानव जीवन पूरी तरह निर्भर है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बना रहे। कार्यक्रम के समापन पर “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” का संदेश दिया गया। सीआरपीएफ के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time