Gua : बड़ा जामदा के कई पेट्रोल पंप में डीजल की किल्लत, लोगों की बढ़ी परेशानी

गुवा : बड़ाजामदा एवं कई अन्य क्षेत्रों में इन दिनों पेट्रोल टंकी में डीजल की किल्लत होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के तमाम पेट्रोल टंकी में डीजल की कमी है। डीजल की आपूर्ति व कमी की स्थिति में भी इंडियन ऑयल लिमिटेड के माध्यम से लोगों को डीजल उपलब्ध हो रहा है ।क्षेत्र लोगों एवं ग्राहकों के अनुसार पूर्व से ही लोगों को मिलने वाली अच्छी सुविधा को देखते हुए डीजल की भरपूर आपूर्ति इंडियन ऑयल लिमिटेड के पेट्रोल टंकी में खुदरा दर पर (रिटेलर रेट पर डीजल की सुविधा )की गई है।जहां अन्य विभिन्न पेट्रोल टंकी में पहुंचने पर लोगों को निराशा व डीजल की अनुलब्घता की स्थिति है ,वहीं इंडियन ऑयल लिमिटेड में डीजल की भरपूर खुदरा दर पर रिटेलिंग की सुविधा व आपूर्ति लोगों को मिल रही है । क्षेत्र में श्रीफ्यूल इंडियन ऑयल,नीलवटी इंडियन ऑयल और बड़ाजामदा ऑटोमोबाइल्स के टंकी में इंडियन ऑयल लि के द्वारा प्रर्याप्त मात्रा खुदरा दर पर (रिटेलर ) डीजल मिलने के कारण लोगों व ग्राहकों में खुशी के साथ एक नया उत्साह की किरण देखी जा रही है । बड़ाजामदा से नोवामुंडी क्षेत्र में दर्जनों गाड़ियों को डीजल के अभाव में सड़कों पर खड़ा देखा जा रहा है ।बताया जाता है कि क्षेत्र में बढ़ते हुए चार पहिया भारी वाहनों के परिचालन व माइंस क्षेत्र में चलने वाली एवं खनन के लिए उपयोग की जाने वाली वाहनों में प्रयोग होने वाले डीजल ने फिर से एक बार लोगों के बीच परेशानी की स्थिति उत्पन्न कर दी है ।बरहाल इंडियन ऑयल के पेट्रोल टंकी में उपभोक्ताओं का भीड़ देखा जा रहा है ।क्षेत्र के लोगों में इस बात की खुशी है कि इंडियन ऑयल लिमिटेड के द्वारा लोगों की समस्या को विराम मिल रहा है ।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time