पोटका : विशू शिकार पर्व (सेंदरा) को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। पर्व के मद्देनजर शिकार की आशंका को देखते हुए हाता स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप सोमवार सुबह से ही विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जमशेदपुर की ओर जाने वाले सभी यात्री वाहनों की सघन जांच की गई।
वनकर्मियों की टीम द्वारा सड़क पर वाहनों को रोक-रोक कर जांच की जा रही थी। खासकर उन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही थी, जिनके दलमा जंगल की ओर जाने की संभावना थी। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उन्हें सेंदरा के दौरान शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकार पर्व के दौरान जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। किसी भी प्रकार के अवैध शिकार को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे परंपराओं के नाम पर वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं और कानून का पालन करें।
इस दौरान वन विभाग के गार्ड लगातार जांच अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करते नजर आए। वाहनों के जांच अभियान के दौरान रेंज ऑफिसर शंकर भगत, हेड सब बीट ऑफीसर तन्मय चटर्जी, दशरथ सोरेन, किष्णु मुर्मू, हिमांशु कुमार, रुद्र नारायण दास, सब बीट ऑफीसर दुखुरम मुर्मू अमल कुमार मुरमू,सुजाता आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :Bahragora बहरागोड़ा में ‘ऑपरेशन दलमा’ के तहत चेक नाके पर वन विभाग का पहरा, शिकारियों की रही ‘नो एंट्री’
There is no ads to display, Please add some


















































