मुरी : विहंगम योग संत समाज सिल्ली की ओर से सोमवार को सिल्ली राजा टोला में सत्संग का आयोजन किया गया। इससे पहले ध्वाजारोहण किया गया। तत्पश्चात सदगुरु आचार्य सदा फलदेव, सदगुरु आचार्य धर्मचन्द देव और सदगुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सत्संग का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सदगुरु आचार्य सदाफलदेव के लिखित धार्मिक पुस्तक ‘स्वर वेद’ का पाठ किया गया। साथ ही बसंती देवी और गुरू बहनों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। जिससे आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सदगुणों का विकास हो। लोगों में मानसिक शक्ति का बोध हो। सत्संग का समापन प्रसाद वितरण और भण्डारा के साथ हुआ। कार्यक्रम में संत समाज के उपदेष्टा एवं प्रचारक मनोज कुमार सिंह, बोकारो जिला संयोजक जीवलाल महतो, रांची जिला संयोजक प्रमेंद् कुमार, गणेश प्रसाद साहू, आत्मा राम महतो, भेंगराज प्रसाद, उमाशंकर साहू, पुणिमा साय, सुनीता साय, तिलोत्तमा साय, बासंती देवी, भद्र, अवनी साहु, मंगल गुरु भाई बहन, समेत अन्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक, सचिव-कोषाध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा
There is no ads to display, Please add some


















































