Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही उनके योगदान नको याद किया गया. इस मौके उनके पुत्र बाबू माझी ने पोटका विधान सभा क्षेत्र में उनके शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला व युवाओं को उनके आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया. अंत में उन्होंने कहा उनके त्याग और बलिदान से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से परगना- सुशील हाँसदा, मधु सोरेन, शंकर हेम्ब्रम, रवि कुरली, प्रताप पिंगुआ, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्यय, संजीव मुर्मू, इन्द्रो हाँसदा, सुकरा हो, बाबू माझी और काफी संख्या में अन्य गणमान्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Bahragora : हाथियों के आतंक से मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर रात का सफर हुआ जोखिम भरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर में चलंत अमृत धारा का शुभारंभ, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर : भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से चलंत अमृत धारा सेवा का शुभारंभ…

Spread the love

Bahragora : कोल्हान विवि के निर्णयों का स्वागत, पर शिक्षकों की कमी पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने दी तालाबंदी की चेतावनी

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने 4 साल बाद आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में विवि के कायाकल्प, वाई-फाई कैंपस और 13…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time