Bahragora : कोल्हान विवि के निर्णयों का स्वागत, पर शिक्षकों की कमी पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने दी तालाबंदी की चेतावनी

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने 4 साल बाद आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में विवि के कायाकल्प, वाई-फाई कैंपस और 13 नए डिग्री कॉलेजों को संबद्धता देने के निर्णय का स्वागत करते हुए कुलपति व अधिकारियों को बधाई दी है, परंतु शिक्षकों की घोर कमी पर गहरा दु:ख और नाराजगी जताई है।साथ ही डॉ. षड़ंगी ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए शिक्षक और पढ़ाई मौलिक आवश्यकता है, लेकिन सीनेट में इस पर कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई; संविदा व अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति बंद होने से विभाग खाली पड़े हैं और पढ़ाई ठप्प है। उन्होंने बहरागोड़ा महाविद्यालय की बदहाली को लेकर राज्यपाल और कुलपति को पूर्व में दिए गए आवेदन पर अब तक कार्रवाई न होने को शर्मनाक बताते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 मई तक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो कॉलेज में तालाबंदी कर तीव्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : हाथियों के आतंक से मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर रात का सफर हुआ जोखिम भरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई दिशा, 1 अगस्त को जमशेदपुर में होगा ‘सिम्पोजियम 2026’

जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (एफजेसीसीआई) एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन…

Spread the love

Jamshedpur : JPSC-JSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर महानगर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूश

 जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक JPSC एवं JSSC परीक्षा पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time