Jamshedpur : झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो का मानगो चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी नेता और झामुमो पार्टी के जिला सचिव घनश्याम महतो को मानगो चौक पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मोहम्मद आजाद , सूरज गौड़, उमेश महतो , लखन कुमार, आकाश सोरेन, राजेश पूर्ति आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । उज्ज्वल दास ने कहा कि चाकुलिया नगर परिषद के चुनाव में जिला सचिव घनश्याम महतो को चुनाव प्रभारी बनाया गया था । श्री महतो के सफल नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन की भारी मतों से जीत हुई थी, जिसका पूरा श्रेय घनश्याम महतो को जाता है । इसी खुशी में आज मानगो चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा घनश्याम महतो को सम्मानित किया गया । इस मौके पर जिला सचिव श्री महतो ने कहा कि नगर परिषद का चुनाव होने से क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास का काम होगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वंचित लोगों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने को कहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”, सरकार की पहल की मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने की सराहना

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

    गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

    Spread the love

    Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

    बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time