Jamshedpur : “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”, सरकार की पहल की मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने की सराहना

जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किया गया जेल मैनुअल 2025 राज्य की जेल व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और मानवीय बदलाव का संकेत दे रहा है। “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी” की मूल भावना के साथ यह मैनुअल कैदियों के मानवाधिकार, गरिमा और पुनर्वास को केंद्र में रखता है। उक्त बातें झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन संस्था के प्रमुख मनोज मिश्रा ने मानगो के अविनाश नगर में आयोजित संगठन की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल सुधारवादी सोच को दर्शाती है और पूरे राज्य में इसकी व्यापक सराहना हो रही है। यह कदम न केवल जेल सुधार बल्कि एक संवेदनशील और जवाबदेह शासन प्रणाली की ओर बढ़ता हुआ प्रयास है। नए जेल मैनुअल के तहत पारंपरिक अमानवीय प्रथाओं—जैसे बेड़ियां पहनाना, अनावश्यक हथकड़ी लगाना तथा शारीरिक दंड—को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कैदियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ और रहने की मानक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

महिला , बुजुर्ग और दिव्यांग कैदियों के लिए अलग एवं संवेदनशील प्रावधान इस मैनुअल को और अधिक मानवीय बनाते हैं। मिश्रा ने आगे कहा कि जेल मैनुअल 2025 में शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कैदी रिहाई के बाद समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके अलावा, जेलों में सीसीटीवी निगरानी, नियमित निरीक्षण और सुदृढ़ शिकायत निवारण तंत्र लागू कर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन सुधारों की वास्तविक सफलता स्थानीय प्रशासन और जेल प्रबंधन की जिम्मेदारी एवं सक्रियता पर निर्भर करेगी। “नीतियां तभी सफल होती हैं जब उनका ईमानदारी से पालन हो,” उन्होंने कहा कि इस दिशा में जेएचआरसी लगातार निगरानी रखेगा और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप भी करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से किशोर वर्मा, सलावत महतो, अभिजीत चंदा, एस.के. बसु, निभा शुक्ला, जगन्नाथ महंती, श्याम लाल, रेणु सिंह, ऋषि गुप्ता, डी.एन. शर्मा, शिशिर डे, जसवंत सिंह, गुरूमुख सिंह, संतोष कुमार, रिया बनर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार से टक्कर होने से बचाने के क्रम में डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे नौनिहाल

जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कूल वैन तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में…

Spread the love

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time