Potka : विश्व पर्यावरण दिवस पर तिरिंग गांव में जागरूकता कार्यक्रम, नैनो ऑर्चर्ड का उद्घाटन

पोटका : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना एवं एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में तिरिंग गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के बीच पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड सौरव कुमार, जुगसलाई शाखा के प्रबंधक मल्ला नारायण राव सहित बैंक के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार, उपप्रमुख उर्मिला समद, जल सहिया चांदनी सरदार, वार्ड सदस्य बसंती सरदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लाभुक, ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, जल संचयन, मत्स्य पालन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत संचालित विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा उनके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने व जिले में 10 मॉडल तालाब विकसित करने का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time