Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं लीगल एड क्लिनिक, पोटका में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान बच्चों को बताया गया कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक बुराई है और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी देते हुए कहा गया कि बच्चों से मजदूरी करवाना दंडनीय अपराध है।

प्रतियोगिता में शेखर मदीना प्रथम, साजन दास द्वितीय, अंशु मुंडा तृतीय, देबाशीष मदीन चतुर्थ तथा अरविंद गोप पंचम स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पंचायत सचिव रीना कुमारी सहित डालसा के पीएलवी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढें : Potka : बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में चोरी, खिड़की तोड़कर चोरों ने दो पंखे व नल उड़ाए


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time