पोटका : गर्मी छुट्टी के दौरान बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय, हल्दीपोखर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो सीलिंग फैन सहित नल की चोरी कर ली। विद्यालय खुलने के बाद आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक ने चोरी की घटना की जानकारी दी। इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय में प्रवेश के अनावश्यक रास्तों को बंद किया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों के प्रवेश और नशाखोरी पर रोक लगाई जा सके।विद्यालय की संपत्ति चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोवाली थाना में आवेदन दिया गया है। मौके पर मुखिया देवी कुमारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय की संपत्ति की चोरी करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि चोरी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण में देरी पर भाजपा नेता मनोज सरदार ने जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी



















































