Gua : गुवा में चुप्पी तोड़ो,स्वस्थ रहो अभियान से ग्रामीणों को किया जागरूक

गुवा : बुधवार को गुवा पूर्वी पंचायत के हिरजी हाटिंग टोला में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु और बदलाव प्रोजेक्ट के तहत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़ों को बचाने और हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही सांप या कुत्ता काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई।ग्रामीणों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी। यह कार्यक्रम पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मौके पर सुनीता समद, जानो चातर, रजनी पिंगुआ, चांदमनी देवी, पदमा केसरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, नोनी समद, जलसाहिया किरण देवी, प्रज्ञा संचालक तापस दास, कमली दास सहित किशोरियों का समूह और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : मेघाहातुबुरु में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम,  खदान क्षेत्र से निकलने वाले गंदे एवं तेलयुक्त पानी का वैज्ञानिक तरीके से शोधन करने के लिए लगा 10 KLD इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time