Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारी धरती का श्रृंगार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

ग्राम सभा में “मेरी गाँव मेरी जिम्मेदारी” अभियान, समुदाय की भूमिका तथा स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

Spread the love

Related Posts

Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्कूल के सी० सी० ए० विभाग के तत्वावधान में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नर्सरी से कक्षा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time