जमशेदपुर : संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास एवं झारखंड टीम के द्वारा जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि इस जिले में शासन एवं प्रशासन टीम मिलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ स्वाति राव (जिला महिला उपसचिव), इंदु शर्मा (नगर महिला सचिव), शंकर महंती (ब्लॉक सचिव) एवं राहुल शर्मा (नगर सचिव) आदि शामिल होकर सार्थक भूमिका निभाई।
















































