Jamshedpur : राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम के जन्म दिन पर चना, शरबत एवं ठंडा जल का वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल  

जमशेदपुर : राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी में मानवता की सेवा किया । वहीं राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एन के चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सनातन संस्कृति के रक्षक गुरु गोरखनाथ जी के परम शिष्य गौरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ  के अवतरण दिवस पर 5 जून , दिन शुक्रवार को मानगो डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के समीप उक्त कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पिछले 14 सालों से मनाया जा रहा है और मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष अलग अलग तरह के कार्यक्रम किए जाते है। इस वर्ष भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए आम राहगीरों के बीच ठंडा जल और चना शरबत वितरण किया गया। इस दौरान हजारों लोग राहत शिविर में आकर प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी, झारखंड प्रदेश महासचिव संतोष कुमार साहू, डॉ सुदीप मुखर्जी, छोटू सिंह, सरोज साव, मनोज कुमार साव, विवेक कुमार , सागर कुमार, शिव कुमारी देवी ,रीमा देवी, ऋशु,पंच देव साव सहित अन्य लोगों की सार्थक भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

Spread the love

Related Posts

Gua : प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है विश्व पर्यावरण दिवस :  डी.के.पाणिनि

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिया के प्राचार्य डी.के.पाणिनि ने पौधारोपण कर कहा कि हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं । डीएवी चिरिया, सेल बीएसएल परिवार पारिस्थितिक…

Spread the love

Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time