गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से गुवा क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा का विधिवत उद्घाटन
There is no ads to display, Please add some


















































