Jadugora : यूरेनियम मजदूर संघ के 16 वे अधिवेशन में यूनियन का हुआ पुनर्गठन, मुकेश कुमार महामंत्री व आनंद महतो बने अध्यक्ष

संरक्षक बने मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित व बलराम यादव

जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के 16 वां अधिवेशन सोमवार को जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी के सामुदायिक केन्द्र में बिना हो हंगामा के संपन्न हो गया। इस दौरान वर्ष  2026-27  के लिए यूनियन का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अगले दो सालों के लिए तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित युवा नेता मुकेश कुमार को  यूनियन महामंत्री मनाया गया जबकि आनंद महतो (नरवा पहाड़) को अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त यूनियन के तीन संरक्षण भी चुने गए जिसमें मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित व बलराम यादव शामिल है। यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष तुरामडीह माइंस से महिला नेत्री बीना पानी टुडू को बनाया गया. इसके अलावे उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सोना राम हांसदा,  मनोज कुमार, देवी सामद को जगह दी गई है। यूनियन के अन्य पदाधिकारियों में संयुक्त मंत्री उपेन्द सिंह,  संगठन मंत्री उमेश चंद्र कुमार, चार मंत्री क्रमशः प्रकाश सिंह, उज्जवल दास, अरुण कुमार सिंह तथा तारक नाथ को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अजीत कुमार हल्धर एवं  सह कोषाध्यक्ष फागू मार्डी बनाया गया। कार्यालय मंत्री पुष्पराज तथा सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी धनी राम टुडू,  दिल बहादुर आले तथा राधे गोप को सौंपा गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में 14 को मिली जगह

यूनियन के पुनर्गठन के दौरान 14 कार्यकारणी सदस्यों का भी चयन किया गया। जिसमें फागू मुर्मू, चरण किस्कू ,देवला बेसरा  बागी हांसदा, गुरुवारी कुई, एमके पंडित, मुकेश सरदार, नवीन प्रसाद, खैरा हो, मधु सुदन महतो, दामोदर पूर्ति, धनंजय वर्मा व धनंजय सिंह को जगह दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

नरवा पहाड़  यूरेनियम मजदूर संघ के जादूगोड़ा में आयोजित 16 वे अधिवेशन में  भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, जिला अध्यक्ष अनिमेश कुमार दास। जिला मंत्री  अमरेंद्र कुमार सिंह विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह समेत यूसिल की सभी यूनिटों से यूनिट के कमेटी मेंबर व पदाधिकारी  उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time