Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन

मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी, बकाया मजदूरी और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन का जेएलकेएम ने समर्थन किया। परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने ऑन-द- स्पोर्ट कटौती की गई मासिक वेतन राशि वापस लौटाते हुए बकाया वेतन भुगतान करने की घोषणा की गई। अब प्रत्येक माह के 10 तारीख तक मासिक वेतन भुगतान करने की सहमति बनी। इसके साथ ही मजदूरों के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने वाले अधिकारी को प्रबंधन से निष्कासित कर दिया,  एवं मजदूरों की मुख्य मांग प्रति पीस दर वेतन पर नहीं बल्कि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मासिक मजदूरी के अनुसार वेतन देने की मांग भी पूरी कर ली गई।

मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मजदूर के साथ हो रही अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन का सार्थन देने वालों में पार्टी महासचिव मार्शल महतो, रांची महानगर अध्यक्ष संजय महतो, विराट महतो, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिल्पा महतो, युवा मोर्चा राजू महतो, जेएलकेएम रामगढ़ नेता संतोष महतो, आजसू नेता बबलू महतो के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे, आंदोलन में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली-रामगढ़ रोड जर्जर होने से दुर्घटनाएं बढ़ी, वाहनों की आवाजाही में होती है दिक्कत

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Potka : बैशाख माह के अंतिम मंगलवार पर कलिकापुर में राहगीरों के बींच बांटा गया चना-गुड़ एवं शरबत

पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time