Gua : मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में रविवार देर शाम पान तांती कल्याण समाज, गुवा की ओर से इंटर, मैट्रिक एवं ओलंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, कोल्हान प्रमंडल केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, समाज के संयोजक अभिमन्यु पान, मोहम्मद सरफराज एवं दिव्याकांत जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि देवकी कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज के जिला अध्यक्ष मोतीलाल दास ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की रुचि और क्षमता को समझते हुए उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
समारोह में अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मैट्रिक, इंटर एवं ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पान तांती कल्याण समाज गुवा के अध्यक्ष शंकर दास, शिक्षक नीमचंद महतो, सुखदेव प्रधान, विश्वजीत तांती, नरेश दास, मित्रों दास, पद्मिनी होरो, गीता पड़िया, ममता देवी, पदमा केसरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है विश्व पर्यावरण दिवस :  डी.के.पाणिनि

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time