Gua : गुवा के विवेक नगर में श्रद्धापूर्वक हुई बाबा लोकनाथ की पूजा, महाभोग का हुआ वितरण

गुवा : गुवा के विवेक नगर में बुधवार देर शाम बंगाली समुदाय द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा लोकनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न की गई। यह आयोजन एसराय चौधरी परिवार के तत्वावधान में पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा लोकनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सामूहिक महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें खिचड़ी, दाल, सब्जी, खीर और पुरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रेमपूर्वक परोसा गया। इस धार्मिक आयोजन में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार ने भी उपस्थित होकर बाबा लोकनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसराय चौधरी, दीपा राय चौधरी, गोपा राय चौधरी, वूलन राय चौधरी, अमीषा राय चौधरी, सुचित्रा सरकार, बापी सरकार, भंडारी घोष सहित बंगाली समुदाय के अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढें : Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

गुवा : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए…

Spread the love

Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर किरीबुरू स्थित सीआरपीएफ 26वीं बटालियन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

गुवा : किरीबुरू क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारंडा क्षेत्र के किरीबुरू स्थित डैट मुख्यालय/डी-26वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time