Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी

जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छह गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभा में मुख्य अतिथि सह झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने कहा कि  आगामी 5 जून को तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से बीते 29 मई को जादूगोड़ा में चार बिंदुओं पर हुए समझौते का जवाब मांगेगा। उसके बाद ही आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने की घोषणा की तथा कहा कि महिलाएं 5 जून को हाथ में झाड़ू  लेकर माइंस गेट पर पहुंचें, उस दिन कभी भी आंदोलन की घोषणा हो सकती है। इस मौके पर झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने कहा कि तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन वर्ष  1983-84 से विस्थापितों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे कंपनी प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। उनकी मांग है कि तुरामडीह माइंस में सभी बहाली ग्राम प्रधान के माध्यम से हो। तुरामडीह माइंस के समक्ष अवैध निर्माण को तोड़ने, यूसिल प्रबंधन के संरक्षण में अवैध रूप से फ्री हाजरी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने व भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। सभा को सन बसु (कूदादा ग्राम प्रधान) मुखिया कान्हू मुर्मू, तालसा ग्राम प्रधान दुर्गा चरण मुर्मू, राजेंद्र नायक (ग्राम प्रधान तुरामडीह), नन्दूप ग्राम प्रधान  कन्हाई गुइया, पुडिहासा ग्राम प्रधान भोक्ता हांसदा, मग्दो दिग्गी (तुरामडीह विस्थापित समिति अध्यक्ष) बन्धु हुरंग एवं  दीपक पाड़िया ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने व जिले में 10 मॉडल तालाब विकसित करने का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने…

Spread the love

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time