Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

गुवा : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक वृहद स्वच्छता अभियान का अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । यह पूरा कार्यक्रम बड़बिल शाखा की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी जयन्ती दीदी जी के कुशल मार्गदर्शन और संचालन में संपन्न हुआ। दीदी जी ने सभी भाई-बहनों और स्थानीय निवासियों को इस पुनीत कार्य में सम्मिलित करते हुए इस अभियान को बेहद सुनियोजित और सफलतापूर्वक पूरा कराया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की गरिमा को बनाए रखना और स्थानीय निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना था ।​इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी आश्रम के 20 सेवाधारी भाईयों और बहनों ने अत्यंत उत्साह और निष्ठा के साथ अपना कड़ा परिश्रम कर बहुमूल्य योगदान दिया । इस अभियान को मुख्य रूप से दो प्रमुख क्षेत्रों में संचालित किया गया । ​सेवाधारियों की टीम ने सुन्दर बस्ती क्षेत्र तथा उसके आस-पास के संपूर्ण सार्वजनिक परिसर में गहन साफ-सफाई अभियान चलाया गया ।

सड़कों, गलियों और आस-पास एकत्रित कूड़े-कचरे को साफ कर उसका उचित निस्तारण किया गया.
​जोडा (शास्त्री नगर): इसके साथ ही, यह स्वच्छता कार्यक्रम जोडा के शास्त्री नगर क्षेत्र में भी पूरी तत्परता के साथ चलाया गया. वहाँ भाईयों और बहनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक भव्य जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके साथ ही शास्त्री नगर की सभी प्रमुख गलियों और रास्तों की विशेष रूप से गहन साफ-सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी सेवाधारियों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
​

अभियान के अंत में भाईयों और बहनों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बाहरी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए आंतरिक मन की स्वच्छता और सकारात्मक विचार भी उतने ही आवश्यक हैं. इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़बिल शाखा के इस निस्वार्थ प्रयास का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

इसे भी पढ़ें : Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर किरीबुरू स्थित सीआरपीएफ 26वीं बटालियन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time