Jamshedpur : महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा : अपर्णा

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की महामंत्री अपर्णा गुहा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है. अपर्णा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर केवल दिखावा कर रही है और इसके जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहती है. कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं की वास्तविक हितैषी नहीं रही है, बल्कि इस मुद्दे को केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
अपर्णा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लागू करने में देरी करना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है. कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी, ताकि देश की आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चंदन यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jhargram : देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में झाड़ग्राम शहर में वामपंथी संगठनों ने निकाला विशाल विरोध मार्च

झाड़ग्राम : आगामी 10 अगस्त को किसान मोर्चा एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में शनिवार को झाड़ग्राम शहर में वामपंथी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time