Jamshedpur : समाजसेवी रानी गुप्ता ट्रैफिक डीएसपी से मिली, शहर में जगह-जगह लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर समाजसेवी रानी गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष दोनों मामलों को उठाया। सोमवार को उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर मानगो पुल और गोलचक्कर क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की।

रानी गुप्ता ने बताया कि विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है, जब कड़ी धूप में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने यातायात पुलिस से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही रानी गुप्ता ने शहर की विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिला थाना प्रभारी से वार्ता करती समाजसेवी रानी गुप्ता

वहीं, सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक के रूप में उन्होंने महिला थाना प्रभारी से मुलाकात कर महिलाओं को न्याय मिलने में आ रही बाधाओं दूर करने की मांग की। उन्होंने एक हालिया घटित एक मामले का उदाहरण देते हुए बताया कि एक पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी के सुनवाई में उपस्थित न होने के कारण मामला लंबित हो गया और पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। इस पर महिला थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी पति को जल्द बुलाकर मामले के निष्पक्ष और शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : योग गुरु अंशु को वियतनाम से आमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time