Bahragora : बढ़ती गर्मी को लेकर बहरागोड़ा सीएचसी में लगाया गया ओआरएस कॉर्नर

बहरागोड़ा : बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू के अध्यक्षता में ओआरएस कॉर्नर स्थापित की गई। बहरागोड़ा निवासियों के लिए एक बहुत ही सराहनीय और राहत भरी खबर है। बढ़ती गर्मी और लू के खतरों को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में ओआरएस कॉर्नर की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉक्टर उत्पल मुर्मू ने कहा कि गर्मी के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से जूझ रहे मरीजों को अस्पताल पहुँचते ही तुरंत ओआरएस का घोल मिल सकेगा। यह कॉर्नर न केवल ओआरएस उपलब्ध कराता है, बल्कि लोगों को यह भी सिखाता है कि घर पर इसे सही तरीके से कैसे तैयार किया जाए। हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में ओआरएस का सेवन स्थिति को गंभीर होने से बचा सकता है। उन्होंने बहरागोड़ा वासियों से अपील करते हुए कहा कि ​धूप में निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल या ओआरएस घोल जरूर रखें। ​यदि चक्कर आए या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।​ इस मौके पर चिन्मय कुमार गिरी,देवाशीष साहू,जगन्नाथ साहू,कृष्ण कुमार,रंजन साहू उपस्थित थे।

इसे भी पढें : Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time