Jamshedpur : बर्मामाइंस में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 69.10 लाख की जनहितकारी योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास 

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए स्वीकृत इन योजनाओं पर कुल 69 लाख 10 हजार रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को के गायत्रीनगर ग्वाला बस्ती छठ घाट मैदान में हाई मास्ट लाइट, मनीफीट स्थित सार्वजनिक छठ घाट के सौंदर्यीकरण, मनीफीट रामाधीन बगान टेल्को स्थित छठ घाट में जल निकासी हेतु चेंबर निर्माण, मनीफीट में बोरिंग अधिष्ठापन एवं लकड़ी टाल के पास चापाकल अधिष्ठापन, जेम्को आजाद बस्ती के 5 स्थानों पर बोरिंग अधिष्ठापन, प्रेमनगर रोड नंबर-1 में बबलू तिवारी के घर से शंकर महतो के घर तक नाली निर्माण, प्रेमनगर रोड नंबर-3 में राम इकबाल के घर से इंद्रदेव सिंह के घर तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, प्रेमनगर रोड नंबर-1, 2, 3, 4 एवं 5 में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन, बर्मामाइंस स्टेशन रोड स्थित विनोबा भावे कुष्ठ आश्रम में डीप बोरिंग, मुखी बस्ती स्थित कर्मकांड स्थल पर डीप बोरिंग, सोलर पंप एवं पानी टंकी निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन किया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में है। शुद्ध पेयजल, पर्याप्त रौशनी और जनसुविधाओं से जुड़ी अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे आमजनों को समय से लाभ मिल सके। इस अवसर पर गुरुगोविंद सिंह आजाद, राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, देव वचन, राजीव मिश्रा, जोगिंदर सिंह, सौरव श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, शशि सिंह, लक्ष्मी तिवारी, रविजेंट सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, सतेन्द्र रजक, आशीष पांडेय, शासी रंजन दयाल, श्रीनिवास सिंह, पवन नाग, पवन चौधरी, जितेन्द्र प्रसाद, राम मूर्ति, शशांक शर्मा, सुबोध महाराज, राज कुमार, राजेंद्र, महेश यादव, सुरेश मुखी एवं महेश मुखी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय का ट्रेनों की पंक्चुअलिटी पर सीनियर डीसीएम से सवाल, लेटलतीफी घटने की बात कहने वाले अधिकारी ट्रेनों का नाम क्यों नहीं बताते?

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time