Gua : आंधी से गुवा बाजार में बिजली गुल, पानी सप्लाई ठप होने से लोगों की बढ़ी परेशानी 

गुवा : बुधवार देर रात आई तेज आंधी के कारण गुवा बाजार क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया, जिससे पूरे इलाके में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने का असर गुरुवार सुबह से सेल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी पड़ा, जिसके कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। पानी आपूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पानी के लिए हर घर जल योजना के तहत सोलर आधारित जल मीनार पर निर्भर नजर आए, जहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक पानी बंद होने से दैनिक कार्यों में भी काफी दिक्कतें हुईं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और शाम तक पानी की सप्लाई पुनः शुरू कर दी जाएगी। बिजली और पानी संकट से परेशान लोगों ने प्रशासन से ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : जब सुरों में बसती थी दोस्ती, हारमोनियम और बहेलिया पर गूंजती थी पहचान..

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time