Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बजट में 1 हजार करोड़ का प्रावधान, जल्द मिलेगा सम्मान और हक : भुवनेश्वर महतो

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने दुर्योधन महतो के आवास पर आंदोलनकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए, जहां वर्षों से लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद बातचीत करते हुए भुवनेश्वर महतो ने बताया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा और बोड़ाम के कई आंदोलनकारी पहले ही चिह्नित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक केवल कुछ लोगों को ही प्रशस्ति पत्र मिल पाया है। संपुष्ट सूची में नाम होने के बावजूद अधिकांश आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र नहीं मिलने से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय से बातचीत हुई है और बहुत जल्द शेष सभी आंदोलनकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब 2200 मामलों का निपटारा लंबित है, जिनमें से लगभग 1200 मामले पटमदा और बोड़ाम प्रखंड से जुड़े हैं, जिन पर प्रक्रिया जारी है। भुवनेश्वर महतो ने आंदोलनकारियों के हित में सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि चिन्हित आंदोलनकारी परिवारों के आश्रितों को राज्य की नौकरियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

साथ ही, सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने के उद्देश्य से इस वर्ष के बजट में एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में 3500, 5000 और 7000 रुपये की तीन श्रेणियों में पेंशन दी जा रही है, जिसे एक समान करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके अलावा, आंदोलनकारियों को साढ़े चार लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

इसके लिए आवेदन करने पर सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। आयोग के कार्यकाल विस्तार को लेकर उन्होंने बताया कि अभी कई महत्वपूर्ण आंदोलनकारियों जैसे गुरुजी शिबू सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य और स्व. रामदास सोरेन के नाम गृह विभाग में लंबित हैं। इस कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का आश्वासन दिया है, ताकि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।

बैठक में दुर्योधन महतो, मनबोध महतो, रसराज महतो, मलिंद्र सिंह, श्यामापद रजक, सुनील मुर्मू, अमर गोप, अजीत महतो, सुल्तान अंसारी, आनंदमय महतो, बंक बिहारी महतो, मदन टुडू, गोपाल माहली, प्रणव महतो, पेलाराम सिंह, अबोध सहिस, चित्तरंजन महतो और बाबलू दत्त आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहर में चलंत अमृत धारा का शुभारंभ, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time