Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुक कर चलती रही। लगातार फायरिंग से पूरा जंगल युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी आखिरकार रूटागुटू के जंगलों में सामने आ गए, जिसके बाद सीधा टकराव शुरू हो गया। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व माओवादी रमेश चाम्पिया की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था।

खुफिया एजेंसियों को संकेत मिल रहे थे कि माओवादी फिर से सक्रिय होकर सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन छोटे-छोटे समूहों में सक्रिय है और छापामार रणनीति अपना कर सुरक्षा बलों को चुनौती दे रहा है। फिलहाल पूरे कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन, ट्रैकिंग टीम और अतिरिक्त फोर्स की मदद से निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time