Bahragora : बहरागोड़ा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. बालमुचू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आगामी चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बहरागोड़ा: सोमवार को एनएच 49 किनारे स्थित बैद्यनाथ प्लेस में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम में आगामी चुनावों को लेकर बड़ा संकल्प लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष विमल बारिक की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू उपस्थित हुए, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की “रीढ़” बताते हुए स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में बहरागोड़ा से कांग्रेस ही अपनी दावेदारी पेश करेगी।

बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और शीघ्र ही पंचायत कमेटियों का गठन करने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान डॉ. बालमुचू ने विपक्ष की नीतियों पर प्रहार करने के साथ-साथ राज्य में अपनी सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अनदेखी पर भी चिंता जताई और उनसे जनता के बीच सक्रिय रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी तापस चटर्जी, तापस महापात्र, सत्यवान बेरा और अर्णव नायक सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन विस्तार हेतु अपने सुझाव साझा किए, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

इसे भी पढें :Bahragora : बहरागोड़ा के ‘लाल’ ओम कुमार कर ने झारखंड में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य अभिनंदन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time