Baharagora : दूधकुंडी गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल किया नष्ट

 

बहारागोड़ा : बीते तीन-चार दिनों से बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेड़ुआ पंचायत के दूधकुंडी गांव में हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया है. हाथियों के हमले से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है.स्थानीय किसानों के अनुसार हाथियों का झुंड रात के समय गांव में घुसकर खेतों को रौंद रहा है. जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है. इस अचानक आई विपदा से किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग

दूधकुंडी गांव के शूरु सिंह, गुरु राम सिंह, बिपत सिंह, चौहान सिंह, विधान सिंह, रामधन सिंह, अजीत सिंह, गुर्बा किस्कू, सिशिर गिरि और बोता सिंह समेत अन्य किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है.बताया गया की 4 एकड़ में लगी धान की फसल को हाथियों के झुंड में नुकसान पहुंचया है.ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों के पास प्रयाप्त सामग्री भी नहीं है, ग्रामीण किसी तरह हाथी को गांव से भगाने में सफल हुए हैं.ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती है

जवाहर नवोदय विद्यालय में देर रात घुसा एक जंगली हाथी, मची अफरा तफरी 

एन एच 49 सड़क किनारे स्थित जवाहर नवोदय विधालय की चहारदीवारी को तोड़ कर हाथी विधालय में प्रवेश कर गया.इसके बाद वह हाथी ने चारदीवारी के आसपास घूमकर पानी टंकी होते हुए फिर वापस जंगल की ओर निकल गया. अगर हाथी स्कूल के कैंपस में आ जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी. बताया गया कि हाथी द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.हाथी के गांव में आने की सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी सुबह गांव पहुंचे और हाथी को खदेड़ कर गांव से दूर जंगल की ओर ले गये हैं.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : रात्रि चौपाल में नीति आयोग की टीम ने महिलाओं व बच्चों से सुनी समस्या, लिया स्वच्छता का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time