रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में पहली बार भारतीय सेना एयर शो का आयोजन करने जा रही है. यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 19 और 20 अप्रैल को आयोजित होगा. आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. रांची जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है.


मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा गया आमंत्रण
रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने इस आयोजन के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन होगा, बल्कि रांचीवासियों के लिए एक यादगार अवसर भी साबित होगा.
भारतीय वायुसेना की टीम करेगी रोमांच का प्रदर्शन
एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण’ ऐरोबैटिक्स टीम अपने विमान कौशल से दर्शकों को रोमांचित करेगी. यह टीम विश्व प्रसिद्ध है और उसके करतब सेना की क्षमता और अनुशासन का जीवंत उदाहरण होते हैं. पहली बार रांची की जनता को यह नज़ारा इतने करीब से देखने को मिलेगा.
कब और कैसे देख सकते हैं शो?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर शो का आयोजन दोनों दिन सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक होगा. इस शो को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा. दर्शकों को सुबह 8:30 बजे तक खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में पहुंचने की सलाह दी गई है.
सुविधाओं की हो रही मुकम्मल तैयारी
आयोजन स्थल पर सभी आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही वाहन पार्किंग, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी दर्शक को असुविधा न हो.
इसे भी पढ़ें :
Ranchi Air Show: रांची में पहली बार होगा वायुसेना का एयर शो, सुरक्षा और व्यवस्था के साथ प्रशासन तैयार
There is no ads to display, Please add some


















































