Adityapur: हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस पर बोला हमला

 

आदित्यपुर: आदित्यपुर प्रखंड के आसंगी गांव स्थित हरि मंदिर में आयोजित 80वें वार्षिक अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में भाजपा विधायक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए. इस तीन दिवसीय 72 घंटे के संकीर्तन महायज्ञ में उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की.

गर्मजोशी से हुआ स्वागत, भंडारे में लिया प्रसाद

चंपई सोरेन के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने श्रद्धापूर्वक हरिनाम संकीर्तन का दर्शन किया और आयोजन में भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया. संकीर्तन के दौरान गांव में भक्ति और उल्लास का विशेष माहौल देखा गया.

घुसपैठ और धर्मांतरण पर चंपई का सख्त रुख

पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति नाजुक है. वहाँ से लोग झारखंड में शरण लेने लगे हैं. यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई, तो झारखंड की स्थिति भी चिंताजनक हो सकती है. लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.”

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “राज्य में कांग्रेस केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है. लेकिन जब घुसपैठ और धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों की बात आती है, तो उनके मुंह पर ताले लग जाते हैं.”

इसे भी पढ़ें : Chandil: छह माह से लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने की आस लिए माँ पहुंची जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time