Deoghar: रात में दिल्ली से देवघर के लिए रात्रि हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत

 

– अब एक दिन में श्रद्धालु दिल्ली से देवघर आकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर लौट सकेंगे

देवघर : देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रात्रि सेवा की शुरूआत पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार से हो गयी है। दिल्ली से शाम में 180 सीटर फ्लाइट ने देवघर के लिए व देवघर से रात में दिल्ली के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। फर्स्ट नाइट फ्लाइट में दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या 171 जबकि देवघर से दिल्ली जाने वाले वाले यात्रियों की संख्या 175 रही। दिल्ली-देवघर में 9 जबकि देवघर-दिल्ली फ्लाईट में 5 सीटें खाली रही। इंडिगो की ओर से ही एयर बस की शुरूआत की गयी है।

पहले दिन फ्लाइट एक घंटे विलंब

हालांकि पहले दिन फ्लाइट एक घंटे विलंब से देवघर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। बावजूद यात्रियों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा गया। देवघर एयरपोर्ट पर पहली नाइट फ्लाइट की लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से वाटर कैनन से स्वागत किया गया। देवघर से दिल्ली के लिए और दिल्ली से देवघर के लिए दिन में नियमित रूप से एयर बस उड़ान भर रही थी। अब बुधवार से निमयित रात्रि सेवा की भी शुरूआत कर दी गयी है। इसको लेकर टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से प्रत्येक दिन शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरकर शाम 7 बजकर 10 मिनट पर एयरबस देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं देवघर एयरपोर्ट से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर रात 9:50 बजे फ्लाईट दिल्ली पहुंचेगी। अब नियमित रूप से नाइट फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद एक ही दिन में दिल्ली से देवघर आकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु वापस उसी दिन दिल्ली लौट भी सकेंगे।

 

नाइट फ्लाइट सेवा से यात्रियों की भीड़ का दबाव कम

देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवीण भंडारी ने बताया कि नाइट फ्लाइट की शुरूआत को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर सारी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गयी थी। पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट दिया गया। उधर इंडिगो मैनेजर प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि यात्रियों की बढ़ रही भीड़ व मांग को लेकर यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की ओर से करायी जाने वाली टिकट की बुकिंग के आधार पर प्रबंधन की ओर से आवश्यकता के अनुसार 180 सीट वाली फ्लाइट के परिचालन शुरू कराया गया। नाइट फ्लाइट सेवा से यात्रियों की भीड़ का दबाव कम हो सकेगा। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की पहल पर हुई शुरूआत को लेकर सांसद ने नई सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन बताया है। बताते चलें कि वर्तमान समय में देवघर से दिन में दिल्ली के लिए एक फ्लाईट के अलावा देवघर से मुंबई, देवघर से बेंगलुरू और देवघर से कोलकाता के लिए इंडिगो की ओर से एयर बसें उड़ान भर रही हैं। जबकि देवघर से रांची और देवघर से पटना की सेवा हालिया दिनों में ही बंद कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें : South Eastern Railway: दक्षिण पूर्वी रेलवे ने गढ़ा भविष्य, भारत की सबसे लंबी सुरंग का टनल ब्रेक थ्रू सम्पन्न

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अश्वनी…

Spread the love

Jamshedpur : डालसा का न्याय रथ पहुंच रहा गांव-गांव, ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जा रहा जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में गांव-गांव विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time