Deoghar: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने अपने विपक्षियों पर युवक की हत्या करने का लगाया आरोप

 

देवघर : जसीडीह के गिद्दापाथर गांव में गुरुवार सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान अंजन कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने अपने विपक्षियों पर युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक के भाई विकास कुमार मंडल ने बताया कि उनकी जमीन पड़ोसी हड़पना चाहते है। जिसको लेकर पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन के विवाद को लेकर अंजन की पहले हत्या की गई। उसके बाद लाश को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सुबह में ही फोन किया गया, लेकिन 2 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पूर्व में भी जमीन विवाद के केस में पुलिस का रवैया अच्छा नहीं था और काफी मशक्कत के बाद थाने में शिकायत दर्ज हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: स्टेट लेवल हैंडबॉल चैम्पियन ट्रॉफी में सरायकेला-खरसावां जिला टीम ने जीता खिताब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time