Jharkhand: स्टेट लेवल हैंडबॉल चैम्पियन ट्रॉफी में सरायकेला-खरसावां जिला टीम ने जीता खिताब

गम्हरिया: देवघर में आयोजित 53वीं महिला स्टेट लेवल हैंडबॉल चैम्पियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला टीम ने खिताब अपने नाम किया. इस विजेता टीम में शामिल राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जमशेदपुर (गम्हरिया) की छात्रा पूजा कुमारी को उनके स्वर्ण पदक जीतने पर संस्थान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

फाइनल में दिखाया उत्कृष्ट खेल

संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने जानकारी दी कि फाइनल मुकाबला गोड्डा बनाम सरायकेला-खरसावां के बीच खेला गया था. इस निर्णायक मैच में पूजा कुमारी ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

संस्थान में हुआ सम्मान समारोह

बुधवार को कॉलेज परिसर में पूजा की उपलब्धि के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने पूजा को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेंगी.

इस कार्यक्रम में प्रो. राजेश प्रसाद, प्रो. ब्रजेन्द्र कुमार, प्रो. संजय कुमार भगत, प्रो. सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह और शिव सागर प्रसाद समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

Inter District Senior Women’s Cricket: अनामिका-चाँदमुनी की जोड़ी ने दिलाया जीत का स्वाद, चमकी चाईबासा की बेटियाँ

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time