गम्हरिया : प्रदेश में बढ़ते अपराध पर विधिः सम्मत अंकुश लगाने के लिए सभी चार पहिये वाहनों में लगे काले ग्लास एवं काले स्टीकर तथा वाहन के आगे लगायें गये बफ्फर को हटाने की मांग मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय ने की है. संघ के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन कारूवा ने कहा प्रदेश में चलाये जा रहे प्राइवेट वाहन एवं सरकारी वाहनों के चालकों को आईंडी टोकन नंबर बैच उपलब्ध कराया जाये, ताकि विधि व्यवस्था एवं क्राइम कंट्रोल के द्वारा पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान जनहित में प्रदेश वासियों को मिलें. उन्होंने कहा कि आये दिन घटनाएं बढ रही है. वहीं अपराधकर्मी घटना को अंजाम देकर काला शीशा लगा वाहनों पर सवार होकर फरार हो जाते है ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनता दल ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर की बैठक
There is no ads to display, Please add some


















































