Jamshedpur : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा के सफल आयोजन लेकर बैठक आयोजित

 

जमशेदपुर :  मानगो सेंटर प्वाइंट स्कुल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालने के लिए बैठक हुई, बैठक में मुख्य रूप से दशरथ चौबे ने बताया की भगवान परशुराम का स्वर्णिम युग आ गया है । क्योंकि सभी ब्राह्मण अपने समाज के प्रति जागृत हो गए है और यह चर्चा कर रहे है की आम जनमानस ब्राह्मण समाज के द्वारा जाग्रति की गई पद्धति पर देश विकास कर रहा है ।  बैठक में अरुण पाण्डेय ने कहा की इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवाओ के कंधो पर जरूर है लेकिन युवा के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा अन्य तैयारियो में भगवान श्री परशुराम जी का सज्जित रथ होगा।  जिसमें प्रभु विराजमान होंगे और उनके पीछे ब्राह्मण परिवार उनके गुणगान करते हुए उनकी जयघोष करते हुए समापन स्थल पर पहुंचेगे ।

बैंड बाजा यात्रा में मुख्य आकर्षण होगा

अप्पू तिवारी ने कहा की भगवान श्री परशुराम जी में आस्था रखने वाले कोई भी सदस्य इस शोभा यात्रा में  शामिल हो सकते है । साथ ही यात्रा में रथ, डीजे, घोड़ा, के साथ-साथ झांकी और बैंड बजा यात्रा में मुख्य आकर्षण होगा, अभिभावकों के साथ युवा वर्ग भी पीला गमछा और अपने-अपने घर से फरसा के साथ निकलेंगे.   बैठक में मुख्य रूप से विष्णु भगवान पाठक, दसरथ चौबे, संतोष उपाध्यय,सुशील पांडेय,नितिन त्रिवेदी,कन्हैया ओझा, अरुण पाण्डेय,मनोज तिवारी,सौरभ विष्णु,अरुण शुक्ला, सुशील ओझा, नितेश तिवारी,राकेश दुबे,राहुल तिवारी, पवन बिहारी ओझा,नवनीत तिवारी,मनोज ओझा,मनोज गिरी अप्पू तिवारी, समेत अन्य ब्राह्मण मौजुद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time