Jamshedpur: राशन कार्डधारियों को नहीं मिल रहा अनाज, अंचल अधिकारी से JDU ने की शिकायत

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मानगो अंचल के अंचलाधिकारी से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिलने की गंभीर शिकायत उठाई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई योग्य लाभुक ऐसे हैं जिनके पास वैध राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें सरकारी राशन नहीं मिल रहा है.

नेताओं ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पात्रता के अनुसार नाम सूची में होने के बाद भी लाभुकों को अनाज से वंचित रखा जा रहा है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है.

मइयां सम्मान योजना में पारदर्शिता की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने ‘मइयां सम्मान योजना’ में हो रही अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई. नेताओं ने कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए जिन मापदंडों को तय किया है, उसकी जानकारी महिलाओं को नहीं दी गई है. योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि कई महिलाओं को एक बार तो मिली, लेकिन आगे की किश्तें बिना सूचना के रोक दी गईं.

उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर महिलाओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. किसे लाभ मिलेगा, कौन पात्र है और क्या शर्तें हैं – इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.

महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान की मांग

जद (यू) नेताओं ने मांग की कि सरकार की ओर से इस योजना की पात्रता, प्रक्रिया और लाभ से जुड़ी जानकारी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए. इससे महिलाओं के बीच भरोसा बढ़ेगा और वे योजनाओं का सही लाभ उठा सकेंगी.

अंचल अधिकारी ने दिया समाधान का आश्वासन

अंचलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इस प्रतिनिधिमंडल में विशेष रूप से जद (यू) जिला सचिव विकास साहनी, विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत, संजय सिंह, संगीता शर्मा, मनोज गुप्ता, अभिजीत सेनापति और राजेश सिंह उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: सरकार और SBI के बीच MoU, बीमा, सुरक्षा और सम्मान – सरकार ने कर्मचारियों को दी तीनहरी सौगात

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time