Chandil: हरीजन बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और बांगला नव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित

Chandil: आज सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्थित सुखसारी पुनर्वास स्थल हरीजन बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन रसुनीया पंचायत के मुखिया मंगल माझी के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर चलने का निर्णय लिया। समाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने अतिथियों को आंग बस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बंगाली समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए 

डॉ. अंबेडकर जयंती के अलावा, बांगला नव वर्ष के अवसर पर भी विभिन्न जगहों पर बंगाली समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए । डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उनके जीवन और कार्यों को याद किया जाता है। इस अवसर पर कार्तिक कालिंदी, राजकुमार कालिन्दी, आवधेश मुरमु, जयंत प्रमानिक आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढे़ें : Mehul Choksi Arrest: पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला घोटालेबाज मेहुल चोकसी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

    जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

    Spread the love

    Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

    गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time