Jamshedpur : MGM अस्पताल से कंबल चोरी कर ले जाते युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया 

जमशेदपुर :  एमजीएम अस्पताल में इन दिनों स्वच्छता, सुंदरता और अस्पताल की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को एक युवक को अस्पताल का सरकारी कंबल ले जाते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से अस्पताल का कंबल बरामद किया गया। युवक आदित्यपुर का रहने वाला बताया गया है और वह एक मरीज का अटेंडर था।सुरक्षाकर्मी प्रभारी योगेंद्र शर्मा और जवान संतोष शर्मा उसे अस्पताल प्रबंधन के समक्ष ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. बलराम झा और उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी ने कड़ी नाराजगी जताई। उपाधीक्षक ने युवक को सख्त फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को उसका फोटो और आधार कार्ड की प्रति सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर उसे अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।डॉ. माझी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को डिस्चार्ज पेपर तभी सौंपे जाएं, जब उनके द्वारा लिए गए अस्पताल के सभी सामान वापस कर दिए जाएं। बताया जाता है कि अब तक विभिन्न अटेंडरों से कुल 15 कंबल जब्त किए जा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह अस्पताल आम जनता की सुविधा के लिए है, ऐसे में चोरी जैसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं और आगे ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएमसीएच में प्रवेश करते ही सुनाई देगा, अस्पताल में आपका स्वागत है, यह अस्पताल आपका है, इसे स्वच्छ रखने में सहयोग करें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू करने की तैयारी 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time